फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, तीन दिन इन रास्तों पर जानें से बचें

Wed, 18 Jan 2023 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल को लेकर 18, 20 और 21 तारीख को सुबह 10.15 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक रास्ते प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल को लेकर 18, 20 और 21 तारीख को सुबह 10.15 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक रास्ते प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध है कि लोग इन रास्तों पर आने से बचें और ट्रैफिक नियमों का भी पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने उत्तर से दक्षिण दिल्ली और इसके विपरीत आने के लिए निम्न मार्गों का सुझाव दिया है-

रिंग रोड यानी सराय काले खां - आईपी फ्लाईओवर - राजघाट। लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड-भैरों रोड-रिंग रोड। पृथ्वीराज रोड - राजेश पायलट मार्ग - सुब्रमण्यम भारती मार्ग - मथुरा रोड - भैरों रोड - रिंग रोड। बर्फखाना-आजाद मार्केट-रानी झासी फ्लाईओवर-पंचकुलां रोड-हनुमान मूर्ति-वंदे मातरम मर्द-धौला कुआं।
विज्ञापन


पूर्व से पश्चिम दिल्ली और इसके विपरीत यात्रा के लिए निम्न सुझाव दिया गया है-

'रिंग रोड - भैरों रोड - मथुरा रोड - सुब्रमण्यम भारती मार्ग - राजेश पायलट मार्ग - पृथ्वी राज रोड - सफदरजंग रोड - कमल अतातुर्क मार्ग - पंचशील मार्ग - साइमन बोलिवर मार्ग - अपर रिज रोड/वंदे मातरम मार्ग।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें