फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic News: दिल्ली में कई रास्ते बंद, इन रूट्स से बचें; घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

Mon, 13 Jun 2022 09:36 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें।
विज्ञापन
दिल्ली में यातायात डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। इसे लेकर देशभर के साथ साथ दिल्ली में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की कई जगहों पर यातायात अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह सात से 12 बजे तक कई जगह यातायात डायवर्जन किए गए हैं। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें। क्योंकि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण इन जगहों पर ट्रैफिक का दबाव रहेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें