दिल्ली के आईटीओ क्रॉसिंग से लेकर आईपी और विकास मार्ग समेत कई रास्ते आज बंद रहेंगे। जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर के मध्य भाग में आपात स्थितियों के कारण सोमवार के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कहा कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आईपी मार्ग, आईटीओ क्रॉसिंग, विकास मार्ग, एमजीएम आईपी फ्लाईओवर, डीडीयू मार्ग और बीएसजेड मार्ग के पास डब्ल्यू प्वाइंट से ए प्वाइंट से दिल्ली गेट तक दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रियों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक सड़कों का विकल्प चुनें। यातायात पुलिस ने एक बयान में कहा कि पार्किंग की अनुमति केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही दी जाएगी।