नौ फ्लाईओवरों की 16 करोड़ से होगी मरम्मत
दिल्ली सरकार नौ फ्लाईओवरों की मरम्मत कराएगी। इसके लिए हाल ही में 16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आने वाले इन फ्लाईओवरों में अफ्रीका एवेन्यू, मोती बाग, सावित्री सिनेमा, आईटीओ, तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर, तिलक नगर मेट्रो, मायापुरी व पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। इसमें मायापुरी फ्लाईओवर पर काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 30 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि यातायात के अधिक दबाव के कारण फ्लाईओवरों में छोटी मोटी कमियां आ जाती हैं। इसके साथ ही हर 15 साल में एक्सपेंश ज्वाइंट खराब हो जाते हैं जिन्हें बदलने की जरूरत होती है। हाल में कराए गए सर्वे में पता चला कि फ्लाईओवरों में काम कराने की जरूरत है। कई फ्लाईओवरों में एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब मिले वहीं लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण भी टूट फूट की काफी समस्याएं हैं।