फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्पेशल सेल से तीन अवैध हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, आठ पिस्टल व सात राइफल बरामद 

Fri, 27 Nov 2020 11:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन अवैध हथियार तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से आठ सेमीऑटोमेटिक पिस्टल व सात सिंगल सूट गन(राइफल) बरामद की गई हैं। ये पिछले करीब सात वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे और अभी तक 100 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान व यूपी में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार गिरफ्तार अवैध हथियार तस्करों की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी साबिर(30), पहाड़ी भरतपुर राजस्थान निवासी असगर(32) और गांव नीमका जिला नुंह हरियाणा निवासी जाहुल (27) के रूप में हुई है। स्पेशल सेल एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, इंस्पेक्टर आलोक वाजपेयी व एसआई रंजीत की टीम ने इन अवैध हथियार तस्करों को 26 नवंबर को एमबी रोड, संगम विहार से गिरफ्तार किया है।

साबिर पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वह असगर के कहने पर अपने ट्रक में अवैध हथियारों को मध्यप्रदेश से छिपाकर लाता था। ये अवैध हथियारों को दिल्ली में देने आए थे। असगर करीब सात-आठ वर्षों से दिल्ली, मेवात, हरियाणा, राजस्थान व यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें