फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 5482 संक्रमितों की पुष्टि, 98 लोगों की मौत 

Fri, 27 Nov 2020 10:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 5482 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 98 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ शुक्रवार को 5937 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.51 प्रतिशत है। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन




राजधानी में शुक्रवार को 64455 कोरोना जांच की गई। इसमें 28100 आरटी-पीसीआर जांच और 36355 रैपिड़ एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 61,04,158 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 5,56,744 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,09,654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 8909 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 38181 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 23134 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें