फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 शुरू, यात्री परेशान... पहले ही दिन बैगेज स्कैनर बेल्ट खराब

Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पहले ही दिन बैगेज स्कैनर बेल्ट खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने-अपने सामान को स्कैनर पर रखने और उतारने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 मंगलवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बैगेज स्कैनर बेल्ट खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने-अपने सामान को स्कैनर पर रखने और उतारने के लिए मशक्कत करते नजर आए। यात्रियों ने बताया कि इस एयरपोर्ट को लगातार विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला बताया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और है। यह स्थिति सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बनी रही।

विज्ञापन


इधर, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि केवल कुछ समय के लिए ही समस्या आई थी। तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक करने में इंजीनियरों की टीम ने कामयाबी हासिल कर ली।

 इंडिगो और अकासा एयरलाइंस के घरेलू विमान टर्मिनल-1 से संचालित हो रहे हैं। दोनों कंपनियां टर्मिनल-2 पर सेवाएं दे रहीं थीं। इंडिगो लगातार यात्रियों को टर्मिनल के बदलाव की जानकारी दे रही है। अकासा एयर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा की है। टीमें यह सुनिश्चित करने में लगी हैं कि बदलाव यात्रियों के लिए सुगम और परेशानी मुक्त हो।
विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर से तीनों टर्मिनल संचालित होंगे
टर्मिनल-3 से अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, टर्मिनल-1 से घरेलू विमानों की आवाजाही कराई जा रही है। डायल के पदाधिकारियों के अनुसार, टर्मिनल-2 का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें सुविधायुक्त सफर कराया जा सके। 

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट 2024 में दुनिया के टॉप 10 एयरपोर्ट में शामिल, बना नौवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा

सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पुर्ननिर्माण कार्य समाप्त हो जाएगा और हरी झंडी मिलने के साथ टर्मिनल को भी शुरू कर दिया जाएगा। पिछले दिनों ही टर्मिनल-1 की छत गिर गई थी। इस वजह से टर्मिनल बंद रहा और निर्माणकार्य किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें