फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता विवाद ने ली जान: जसवीर की पिटाई के बाद मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइकर्स ने की थी पिटाई

Tue, 15 Apr 2025 11:04 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में रास्ता देने के विवाद में बाइक सवारों की पिटाई से घायल जसवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिख समुदाय के थाने पहुंचने पर पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एम फॉर यू मार्ग पर 10 अप्रैल को रास्ता देने के विवाद में बाइक सवारों द्वारा पिटाई के बाद घायल हुए युवक जसवीर सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में टीलामोड़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव के आश्वासन पर लोग वापस लौटे।

विज्ञापन


10 अप्रैल को श्यामपार्क निवासी बीसीए छात्र सुखमीत का लाजपतनगर के रोशन ठाकुर, इंदिरा कॉलोनी निवासी अहमद, शाहिद, राहुल उर्फ गम्मा, शुभम उर्फ गब्बर समेत कई अन्य युवकों से एम फॉर यू मार्ग पर झगड़ा हुआ था। मामला सड़क घेरकर खड़े होने की वजह से हुआ था। सुखमीत अपने दोस्त के साथ कार से जा रहा था, जब रोशन और उसके साथियों ने रास्ता रोका। सुखमीत ने हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने को कहा, जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सुखमीत वहां से चला गया, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और कार रोककर मारपीट की। 

जब इसका पता सुखमीत के भाई जसवीर को लगा तब उसने रोशन ठाकुर के पिता से शिकायत की। घर पहुंचे जसवीर को देख रोशन आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर हॉकी, बेसबॉल स्टिक और डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया था। परिवार वालों ने उसे मोहन नगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सिख समुदाय के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे थे। मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी आरोपी की तलाश में टीम लगी हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें