फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार पांचवें दिन पारा 40 पार: अगले एक सप्ताह तक भीषण लू का अलर्ट, जल्द 47°C तक पहुंचेगा तापमान

Wed, 20 May 2026 08:33 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। इससे दिल्लीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

विज्ञापन



मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है, लेकिन दिन के समय लू के थपेड़े लगेंगे। इनकी गति 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और कुछ समय पर यह झोंके 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली इस समय तप रही है। दिन के समय तो, यूं मानों भट्टी जल रही हो। इसी कड़ी में बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को चुभन भरी गर्मी का अहसास हुआ। लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। धूप 10 बजे के बाद से ही तीर की तरह चुभती हुई महसूस हुई। ऐसे में पूरे दिन लोगों को गर्म हवा के थपेड़े लगे। हालात ऐसे थे कि रात में भी सुकून नहीं मिला। 

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 48 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 11 प्रतिशत रही। बीते चार दिन से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 

लगातार बढ़ रहा तापमान 
11 मई -- 37.5
12 मई -- 39

13 मई -- 39.2
14 मई -- 40.6

15 मई -- 39.8
16 मई -- 40.8

17 मई -- 41.9
18 मई -- 43.4

19 मई -- 45.1
20 मई -- 43
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में 10 में से आठ लोग हीटवेव से प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक ताजा सर्वे के अनुसार, 10 में से 8 शहरी भारतीय अपने क्षेत्र में गंभीर हीटवेव का अनुभव कर रहे हैं। यह सर्वे लोकलसर्कल्स द्वारा किया गया है, जिसमें देशभर के 322 जिलों से 1.27 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें