फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन थे फोटो खिंचवाने में मसरूफ, चोर ने उड़ाया पांच लाख रुपये से भरा बैग

Sat, 16 Nov 2019 07:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सूट बूट पहन शादी समारोह में पहुंचे एक चोर ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मामला आनंद विहार इलाके के सीबीडी ग्राउंड का है जहां शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी।

विज्ञापन


वारदात को तब अंजाम दिया गया जिस समय दूल्हा दुल्हन मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तब यह चोर सोफे पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। समारोह के दौरान हो रहे वीडियो रिकार्डिंग में यह वारदात कैद हुई है। पुलिस अब इस चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार घटना 11 सितंबर की है। कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में बिल्डर आजाद बंसल के बेटे आशीष बंसल का रिसेप्शन समारोह चल रहा था। समारोह में सैकड़ों मेहमान आए थे। परिवार वाले मेहमानों का स्वागत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : सोशल मीडिया
दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तभी पता चला कि वहां सोफे पर रखा बैग गायब हो गया है। बैग में पांच लाख रुपये थे। परिवार के सदस्यों ने समारोह के दौरान बैग की तलाश करने की कोशिश की लेकिन बैग नहीं मिला।

समारोह खत्म होने के बाद परिवार वालों ने कार्यक्रम का वीडियो रिकार्डिंग देेखी। वीडियो रिकार्डिंग में हरे रंग का सूट पहने एक शख्स बैग उठाकर जाते हुये दिख रहा है। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को वीडियो भी सौंपा जिसमें आरोपी दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें