फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखेंगे मनोग्य, प्रधानमंत्री से करना चाहते हैं ‘मन की बात’ 

Wed, 04 Sep 2019 04:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोग्य और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के छात्र मनोग्य सिंह सुयांश के लिए सात सितंबर यादगार दिन होने जा रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग चंद्रयान-2 की लैंडिंग लाइव देखने का अवसर मिला है। मनोग्य का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस क्विज के जरिये किया है।
विज्ञापन


मनोग्य इस लाइव लैडिंग को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने ‘मन की बात’ भी करना चाहते हैं। हालांकि उन्हें नहीं पता कि वह यह कर पाएंगे या नहीं। मनोग्य देशभर के उन 60 विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्हें 7 सितंबर को बंगलूरू के इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री के साथ चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 को उतरते देखने के लिए चयनित किया गया है। 

मनोग्य ने बताया कि उनकी शुरू से ही स्पेस को लेकर रुचि रही है। इसी कारण उन्होंने इसरो की इस क्विज में भाग लिया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका चयन हो जाएगा। इसको की ओर से इस संबंध में उन्हें एक पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इसरो ट्रैकिंग सेंटर पर चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग देखने के लिए उन्हें चयनित किया गया है। इस लैडिंग का गवाह बनने के लिए वह 5 तारीख को बंगलूरू रवाना हो जाएंगे।

मनोग्य बताते हैं कि इसरो की ओर से 15 से 25 अगस्त के दौरान यह क्विज हुई थी। चंद्रयान की लाइव लैडिंग देखने के लिए उनके चयन की जानकारी उन्हें 28 अगस्त को मिली। मनोग्य 11वीं-12वीं में पीसीएम लेकर आईआईटी करना चाहते हैं। 

वह बताते हैं कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मेरा चयन ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हुआ है। मौका मिला तो वे प्रधानमंत्री से क्या बात करेंगे, इसके बारे में अभी उन्होंने सोचा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें