फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स : पिस्टल, राइफल और ओएसआर में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

कालकाजी शूटिंग रेंज में हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स के तहत आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कालकाजी शूटिंग रेंज में आयोजित मुकाबलों में पिस्टल, राइफल और ओपन साइट राइफल (ओएसआर) स्पर्धाओं में सटीक निशानेबाजी देखने को मिली।
अंडर-17 वर्ग में लड़कियों की पिस्टल में पारी प्रथम, चंदर प्रभा द्वितीय, नियामिका राणा तृतीय रहीं। लड़कों में तनिष कुमार विजेता, शौर्य चौधरी दूसरे, शिवांश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। राइफल में लड़कियों में केरन ने स्वर्ण, सिमरन मल्होत्रा ने रजत, हीया मखीजानी ने कांस्य जीता। लड़कों में रित्विक रुद्र प्रथम, दक्ष सेजवाल द्वितीय, मनीष चोकन तृतीय रहे।
विज्ञापन

ओएसआर अंडर-17 में लड़कियों में ध्वनि सिंघल, रायना ग्रोवर, आर्ना झा ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। लड़कों में आर्यन गिरी विजेता, कबीर दूसरे, स्पर्श जादौन तीसरे रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 में पिस्टल लड़कियों में रोशनी पंडित प्रथम, साइना चौधरी द्वितीय, हर्षिता राठी तृतीय रहीं। लड़कों में यश भारद्वाज स्वर्ण, ईशान यादव रजत, पुनित कांस्य विजेता रहे। राइफल में लड़कियों में नितिशा, तविशा खन्ना, गुरमन कौर बंसल और लड़कों में अरमान चौधरी, कृष, आर्यन पाल ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। ओएसआर में लड़कियों में युक्ता खंडेलवाल, तरु, फरिहा फलाक व लड़कों में चंदन, रिशभ, सिमरप्रीत सिंह मनकू ने पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें