फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को मिलेगी नई हाई-टेक रेडिएशन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
-यह मशीन आईओसीएल की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उपलब्ध कराई जा रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) में जल्द ही एक नई और आधुनिक रेडिएशन थेरेपी मशीन लगेगी। यह मशीन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। आईओसीएल और सीएसआर के बीच बुधवार को दिल्ली सचिवालय में समझौता हुआ। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, संस्थान के डॉक्टर और आईओसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नई मशीन एक हाई-एनर्जी लिनियर एक्सीलेरेटर होगी, जो कैंसर के इलाज में बहुत सटीक तरीके से रेडिएशन देती है। इससे कैंसर कोशिकाओं को बेहतर तरीके से खत्म किया जा सकेगा और मरीजों को सुरक्षित व प्रभावी इलाज मिलेगा।
विज्ञापन




संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह मशीन मार्च 2026 के अंत तक डीएससीआई पहुंच जाएगी। जरूरी जांच और मंजूरी के बाद साल के अंत तक इसे पूरी तरह शुरू किया जाएगा। डीएससीआई के निदेशक ने बताया कि यह मशीन संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और उनके ठीक होने की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने गरीब मरीजों के लिए सहयोग करने पर आईओसीएल का धन्यवाद किया। वहीं, क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने बताया कि यह सरकारी संस्थान और कंपनी के बीच एक अच्छी साझेदारी है। इस मशीन से गरीब और जरूरतमंद कैंसर मरीजों को भी पूरा इलाज मिल सकेगा। साथ ही, संयुक्त निदेशक डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि नई मशीन से मरीजों की लंबी इंतजार सूची कम होगी और इलाज ज्यादा सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें