-देश में पहली बार हुई एडवांस सर्जरी, एबीवीआईएमएस और आरएमएल अस्पताल ने मिलकर रचा इतिहास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के आर्थोपेडिक्स विभाग ने देश में पहली एडवांस्ड प्रक्रिया से घुटने को बचाने की सर्जरी को सफल अंजाम दिया है। इसमें डॉक्टरों की टीम ने मरीज के जांघ से टिशू निकालकर नया सी शेप जैसा मेनिस्कसमें बनाकर, उसे घुटने में लगा दिया। इस सर्जरी को एक घंटे में हुआ। इसे एबीवीआईएमएस के निदेशक डॉ. अशोक कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान की देख-रेख में ऑर्थोपेडिक्स यूनिट-एक की टीम ने की। इस दौरान आरएमएल अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रोफेसर एंड हेड डॉ. राहुल खरे, सहायक प्रो डॉ. प्रणय गुप्ता, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. रवि रंजन और पीजी रेजिडेंट डॉ. मोहित राज ने ऑपरेट किया। ऑपरेशन 30 साल की महिला का किया गया है।