फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smuggling : तरबूज से भरे ट्रक में तस्करी... 1.75 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पूर्वी दिल्ली से दो गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

तरबूज से भरे ट्रक में लगभग 348.176 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया है। इसकी अतंरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरामद नशा... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में गांजे की आपूर्ति में लिप्त दो आरोपियों इंतजार मलिक और रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। तरबूज से भरे ट्रक में लगभग 348.176 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया है। इसकी अतंरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी देहात स्थित अशोक विहार निवासी मलिक मास्टरमाइंड है। आंध्र प्रदेश में एनडीपीएस के एक पुराने मामले में वह रहा है। साथ ही रिजवान कमीशन के आधार पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था और वह भी इसी तरह के एक मामले में वांछित है। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया पुलिस को आंध्र प्रदेश से सोनिया विहार के पुस्ता रोड से दिल्ली की ओर जा रही नशीली दवाओं की खेप के बारे में सूचना मिली थी। 21 मई को सुबह करीब 2 बजे इसी विवरण से मिलते-जुलते एक ट्रक को रोका गया। शुरू में ऐसा लगा कि ट्रक में तरबूज हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उसमें 17 प्लास्टिक की थैलियां थीं, जिनमें हरी पत्तियों वाला पदार्थ भरा हुआ था। 
विज्ञापन


बाद में पता चला कि गांजा है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें