फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुर रही दिल्ली, दो दिन नहीं मिलेगी राहत

Sun, 20 Dec 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से ठिठुर रही दिल्ली की शनिवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी समेत एनसीआर के ज्यादातर इलाके घने कोहरे के चपेट में रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम पारा भी 6.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली का शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


दिल्ली समेत हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा इसी तरह छाया रहेगा। हालांकि दोपहर में जरूर धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन इससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। यहां के पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते ठंडी हवाएं भी चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें