फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: संपत्ति बिक्री और स्टांप शुल्क से दिल्ली की आय 28 फीसदी बढ़ी, व्यवसाय के अनुकूल बना माहौल

Thu, 27 Jun 2024 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के कर राजस्व में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2024 में दिल्ली सरकार को मुनाफा हुआ है। वहीं, संपत्तियों की बिक्री और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क से दिल्ली की आय में 28% से अधिक की बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्लीवासियों ने इस बार सरकार को खूब टैक्स दिया है। राजधानी के वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेवेन्यू कलेक्शन में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, संपत्तियों की बिक्री और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क से दिल्ली की आय में 28% से अधिक की बढ़त देखी गई।

विज्ञापन


वित्त विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 2023-24 में जीएसटी, वैट उत्पाद शुल्क और मोटर रजिस्ट्रेशन शुल्क से 53,680 करोड़ रुपये का कर वसूला है। दिल्ली सरकार द्वारा पेश पिछले साल के अनुमानित मार्च बजट 53,565 करोड़ रुपये से अधिक 100 करोड़ की बढ़त हुई है।

वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वैट वसूली में 8.8% की वृद्धि हुई और मोटर वाहनों पर कर और पंजीकरण शुल्क में 12.4% की वृद्धि से हुई हैं। आबकारी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 7% की गिरावट देखी गई थी, लगभग 9% की आर्थिक वृद्धि के कारण राजस्व में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। 2023-24 में जीएसटी संग्रह में 2023-23 की तुलना में 15.6% की वृद्धि देखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में व्यवसाय करना हुआ आसान
उधर, दिल्ली सरकार ने पुराने कानूनों को खत्म करके और ज्यादातर जगहों पर सिंगल विंडो सुविधाएं देकर लोगों के लिए व्यवसाय चलाना आसान कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें