फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः रोहिणी में कार में मिला डॉक्टर और महिला का शव, महिला को गोली मार फिर खुदकुशी करने की आशंका

Wed, 04 Dec 2019 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार में मिली दो लाशें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक कार में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बैरिकेडिंग करने के साथ ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी रोहिणी एसडी मिश्रा ने कहा कि बुधवार सुबह रोहिणी में एक कार से एक महिला और पुरुष का शव मिला है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि पुरुष ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने इस वारदात को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।

मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-13 निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा और सुदीप्ता मुखर्जी के रूप में हुई है। सुदीप्ता मुखर्जी रोहिणी के निर्वाण नर्सिंग होम में एमडी थीं और ओमप्रकाश कुकरेजा उसी नर्सिंग होम में डॉक्टर थे। पुलिस के मुताबिक दोनों का लव अफेयर था।
विज्ञापन


सुदीप्ता मुखर्जी ओमप्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से वो परेशान था। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कुकरेजा की पत्नी दिव्यांग हैं। डॉक्टर कुकरेजा शादीशुदा हैं और यह शक जताया जा रहा है कि दोनों का अफेयर था। पुलिस इस वक्त परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें