फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कलाम रोड से जानी जाएगी ओल्ड दिल्ली रोड

Wed, 29 Jul 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ओल्ड दिल्ली रोड को अब डॉ. कलाम रोड नाम से जाना जाएगा। इस निर्णय बुधवार को मेयर विमल यादव की अध्यक्षता में आयोजित फाइनेंस कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक से पहले डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मौत से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसका सभी को बेहद दुख है। उनकी याद में ओल्ड दिल्ली रोड का नाम बदला जाएगा। कमेटी के सभी सदस्यों ने इस पर अपनी स्वीकृति दे दी।

बैठक में सर्वसम्मति से 5.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसी तरह 7.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर आवंटन को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


साथ ही आठ विकास कार्य, जो मौजूदा समय में चल रहे हैं, उनकी राशि में बढ़ोतरी करने के बारे निर्णय लिया गया।

बैठक में सीवेज, स्ट्रीट लाइट तथा सड़क के अलावा, गांव धनवापुर के श्मशान घाट में पुजारी के लिए कमरा, सार्वजनिक शौचालय, प्रार्थना हॉल आदि का निर्माण करने, भीम नगर में लाइब्रेरी और बाथरूम बनवाने, गांव चौमा के सामुदायिक केंद्र में फूड पंडाल बनवाने आदि विकास कार्यों के एस्टीमेट स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया व पार्षद रविंद्र यादव मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें