फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिटुमेन महंगा होने से दिल्ली की सड़क परियोजनाओं पर संकट, संशोधित मंजूरी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी व उत्तरी जोन की परियोजनाओं की लागत बढ़ी, दक्षिणी दिल्ली के टेंडरों का पुनर्मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिटुमेन की बढ़ती कीमतों का असर दिल्ली की सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं पर पड़ने लगा है। लागत बढ़ने के कारण पूर्वी और उत्तरी दिल्ली की परियोजनाओं के लिए संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मांगी गई है, वहीं दक्षिणी दिल्ली के टेंडरों की दोबारा समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री की अध्यक्षता में हाल में हुई समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वर्ष 2025-26 व 2026-27 के दौरान ईएफसी से स्वीकृत छह और कैबिनेट को भेजी गई दो परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की। विभाग ने बताया कि बिटुमेन के महंगा होने से सड़क कार्यों की लागत बढ़ गई है, इसलिए पूर्वी व उत्तरी जोन की परियोजनाओं के लिए संशोधित लागत स्वीकृति का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी बताया गया कि दक्षिणी दिल्ली की सड़क परियोजनाओं के टेंडरों का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है और अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। बिटुमेन सड़क निर्माण की महत्वपूर्ण सामग्री है, इसकी कीमत बढ़ने से परियोजनाओं की कुल लागत प्रभावित होती है। यदि संशोधित मंजूरी में देरी हुई तो कई परियोजनाओं की समय-सीमा भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें