फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टेंपो चालक की मौत पर परिजनों ने जहांगीरपुरी में सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-अलीपुर इलाके में सड़क हादसे में हुआ था घायल, बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार वाले न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में सड़क हादसे में अमूल दूध वाहन लेकर जा रहे चालक धारा सिंह की मौत से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को जहांगीरपुरी इलाके में सड़क जाम कर दिया। मेट्रो स्टेशन के पास उसके परिजन और परिचित सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और मामले की जांच का आश्वासन देने के बाद रात करीब आठ बजे परिजन सड़क से हटे। धारा सिंह अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। प्रदर्शन के दौरान परिवार वालों ने बताया कि धारा सिंह अकेले कमाने वाले थे, उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट हो गया है। परिवार वालों ने टेंपो मालिक के परिवार वालों से नहीं मिलने को लेकर गुस्से में थे। उनका कहना था कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को धारा सिंह अमूल का दूध लेकर टेंपो से जा रहे थे। अलीपुर-बख्तावरपुर इलाके में उसके वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें