फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली दंगों का आरोपी मांग रहा था पड़ोसी से रंगदारी, केस दर्ज; पुलिस को शिकायत देते ही आरोपी फरार

Thu, 30 Nov 2023 09:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में शामिल एक आरोपी मकान बना रहे अपने पड़ोसी से रंगदारी के रूप में 15 लाख रुपये और एक कार पार्किंग की जगह मांगने लगा। पीड़ित ने मना किया तो आरोपी धमकाने लगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में शामिल एक आरोपी मकान बना रहे अपने पड़ोसी से रंगदारी के रूप में 15 लाख रुपये और एक कार पार्किंग की जगह मांगने लगा। पीड़ित ने मना किया तो आरोपी धमकाने लगा। इसके बाद पीड़ित को परेशान करने के लिए पुलिस, नगर निगम और अदालत में अवैध निर्माण करने की शिकायत दे दी।

विज्ञापन


परेशान होकर पीड़ित मेहताब हुसैन ने मामले की शिकायत दयालपुर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत करते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मेहताब मेन करावल नगर रोड, खजूरी खास में रहते हैं। दो साल पहले इन्होंने मूंगा नगर में एक प्लाॅट खरीदा था। इस प्लॉट पर मेहताब, अरशद और असगर के साथ मिलकर मकान बनाने लगे। इस बीच गली में रहने वाला लियाकत और उसके दो बेटे राहत व रियासत वहां पहुंचे।
विज्ञापन


मेहताब इनको पहले से जानता है। लियाकत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में आरोपी है और कुछ ही दिनों पूर्व जेल से बाहर आया है। उसने मेहताब से कहा कि यदि मकान बनाना है कि 15 लाख रुपये और एक कार पार्किंग की जगह देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें