फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: कोर्ट ने हत्या के सात आरोपियों को जमानत दी, गवाही के बाद भी सामने नहीं आए गंभीर सबूत

Tue, 07 Mar 2023 04:22 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

न्यायाधीश ने कहा मुकदमे के खत्मे तक आवेदकों को सलाखों के पीछे रखना मुझे उचित नहीं लगता, क्योंकि मुख्य गवाहों के परीक्षण के बावजूद उनके खिलाफ कोई गंभीर सबूत सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हत्या के सात आरोपियों को जमानत देते हुए कहा कि मुख्य गवाहों के बयानों के बावजूद उनके खिलाफ कोई गंभीर सबूत सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला 26 फरवरी 2020 को गोकलपुर में जौहरीपुर जल बोर्ड पुलिया के पास दंगों के दौरान अमीर अली की कथित हत्या के मामले में प्रिंस, सुमित चौधरी, संदीप, पंकज शर्मा, टिंकू, विवेक पंचाल और हिमांशु की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे। 

न्यायाधीश ने कहा, 'मुकदमे के खत्मे तक आवेदकों को सलाखों के पीछे रखना मुझे उचित नहीं लगता, क्योंकि मुख्य गवाहों के परीक्षण के बावजूद उनके खिलाफ कोई गंभीर सबूत सामने नहीं आया है। इसलिए, सभी जमानत आवेदनों को स्वीकार किया जाता है और अभियुक्तों या याचिकाकर्ताओं को उनके व्यक्तिगत मुचलके और 30,000 रुपये के जमानती मुचलके पर जमानत दी जाती है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें