फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले 463 नए संक्रमित, दो मरीजों को लील गया संक्रमण

Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 463 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। उधर, फरीदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 58 नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई।
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में 463 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 609 लोग संक्रमण को हराने में सफल भी रहे हैं। दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इस समय राजधानी में कुल 2548 सक्रिय मरीज हैं। बात अगर संक्रमण की सकारात्मकता दर की जाए तो यह 8.18 है।

विज्ञापन


कोरोना के 58 नए मरीज, 64 स्वस्थ 
फरीदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 58 नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई। इसमें 298 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। इनके अलावा तीन मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह जानकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 64 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। कोरोना के संदेह में 1553 लोगों की जांच की गई। उधर, सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने अपील की है कि वे कोविड के नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें