फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मॉल के अंदर भव्य राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति देखने के लिए लगी भारी भीड़

Sat, 24 Oct 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉल में राम मंदिर की प्रतिकृति - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में पैसिफिक मॉल के अंदर निर्मित अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति को देखने के लिए कौतूहल जैसा माहौल है। 

विज्ञापन


पेसिफिक मॉल प्रशासन ने इस बार नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान लगभग 25 फुट ऊंचा श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई है। जिसे देखने के लिए दिन भर भारी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर के साथ सेल्फी लेने और मंदिर की फोटो खींचकर साथ ले जाने के लिए यहां होड़ मची है।

हर साल क्रिसमस और नए वर्ष के आगमन के दौरान यहां पर बड़े क्रिसमस ट्री के निर्माण के साथ भव्य सजावट भी होती है। पश्चिमी दिल्ली के बड़े शॉपिंग मॉल में से एक यहां पर भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए भी पहुंचते हैं। कोविड-19 संक्रमण काल में लंबे समय से मॉल और शॉपिंग कंपलेक्स बंद पड़े हुए थे। जिन्हें हाल ही में सरकार ने खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में पेसिफिक मॉल प्रशासन ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर प्रयोग किया है। दिनभर यहां सैकड़ों लोग खरीदारी करने के अलावा भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें