फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार को भी होगी रजिस्ट्री

Tue, 20 May 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सब रजिस्ट्रार कार्यालय अब शनिवार को भी खुले रहेंगे। इससे दिल्ली के लोग शनिवार को भी संपत्ति का पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से अमल करने को कहा है।

राजस्व विभाग ने पहले संपत्ति पंजीकरण कराने का समय बढ़ाया और अब कार्य दिवस बढ़ाकर लंबे इंतजार को खत्म करने की एक और कोशिश की है।

दिल्ली में राजस्व विभाग के 11 जिले हैं। संपत्ति पंजीकरण के लिए कुल 15 सब रजिस्ट्रार चालू हैं। अब तक संपत्ति पंजीकरण के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक खुलते थे।

अब इसे शनिवार को भी खोलने का आदेश जारी किया गया है। महीने के दूसरे शनिवार को छोड़कर बाकी सभी शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रोज की तरह तीन बजे तक काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग अधिकारियों के मुताबिक, इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो कि दूसरे कार्यों के कारण कार्यदिवस में रजिस्ट्री नहीं करा पाते थे। अब वह वीकेंड पर संपत्ति से जुड़े अपने कामों को आसानी से करा पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें