फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने बदल दिये 14 इंस्पेक्टर और दरोगा

Tue, 20 May 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता हटते ही एसएसपी शचि घिल्डियाल ने सोमवार रात ‘थोक’ में थानेदार बदल डाले। आठ थानों केथानेदार बदले गए हैं और 14 इंस्पेक्टर-दरोगा इधर-उधर किए गए हैं।
विज्ञापन


इससे थानेदारों में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने से नाराजगी के चलते यह बदलाव हुआ है। इंस्पेक्टर राशिद अली को इंदिरापुरम एसएचओ बनाया गया है।

एसआई राजेश भारती को निवाड़ी एसओ, एसएसपी के पीआरओ रहे अवधेश प्रताप को विजयनगर थाने की कमान सौंपी गई है। मनोज यादव को सिहानी गेट प्रभारी, हरदयाल यादव को विजयनगर से हटाकर साहिबाबाद का थानेदार बनाया है।
विज्ञापन


केके राणा भोजपुर एसओ और अक्षय चौधरी को महिला थाने का प्रभार सौंपा गया है। सिहानी गेट एसएचओ यतेश पूनिया को कंट्रोल भेजा गया है, जबकि साहिबाबाद एसएचओ उपेंद्र यादव को क्राइम ब्रांच।

इंदिरापुरम इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव को शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। अवधेश यादव को लिंक रोड एसओ से एसएसआई कविनगर, एसए जैदी को एसएसआई लिंक रोड बनाया है।

महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया को ह्यूमन ट्रैफकिंग में भेजा गया है, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ से आरके वशिष्ठ को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है।

थानेदार ‘पी’ गया 28 लाख की लूट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिसवाले काफी दिनों से लापरवाही बरत रहे थे। एक थानेदार ने तो पिछले दिनों बड़ा खेल किया, वह वह 28 लाख की लूट ही ‘पी’ गया। उसने अधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं लगने दी।

और भी कई नपेंगे
सूत्रों का कहना हैकि अभी और भी कई थानेदारों पर गाज गिर सकती है। लिंक रोड थाने में अभी थानेदार तैनात होना बाकी है। सिर्फ छह थानों के प्रभारी नहीं बदले गए हैं, इनमें हैं नगर कोतवाली, कविनगर, लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर और मसूरी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें