फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हॉजकिंलिंफोमा से ग्रस्त गर्भवती की दुर्लभ सर्जरी, महिला का सुरक्षित प्रसव कराया

Wed, 12 Jan 2022 04:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

देश की राजधानी में स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने एक बहुत ही जटिल सर्जरी एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने दुर्लभ सर्जरी कर कीमोथेरेपी ले रही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। अस्पताल का दावा है कि देश में इस तरह का यह पहला मामला है।  सोफिया नाम की मरीज को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में जब लाया गया था तब वह 20 हफ्ते की गर्भवती थी। उसे तेज बुखार था। 
विज्ञापन


एमआरआई जांच करने पर महिला के सीने के अलावा पेट में भी लिंफ नोड्स पाया गया। जांच रिपोर्ट में मरीज के शरीर में हॉजकिंलिंफोमा की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत महिला की कीमोथेरेपी शुरू की गई। डॉ. दीप्ति अस्थाना ने कहा कि कीमोथेरेपी शुरू होने पर महिला को राहत हुई। 34 हफ्ते पूरे होने होने के बाद प्रसव कराने का फैसला किया गया। मरीज ने स्वस्थ शिशु का जन्म दिया। 

कीमोथेरेपी टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर मीत प्रीतमचंद कुमार ने कहा कि यह पूरी दुनिया में उन गिनेचुने मामलों में से है जिनके हॉजकिंलिंफोमा के उपचार के दौरान गर्भस्थ शिशु पर कीमोथेरेपी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें