फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने सुबह ऑफिस जाने वालों का मूड बिगाड़ा

Tue, 21 Jan 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। इस कारण दिल्ली सहित एनसीआर के कई जगहों पर जाम लग गया।
विज्ञापन


हल्की फुहार के कारण ही लोगों को ठंड और उससे हुए जाम से दो-चार होना पड़ा। इसके अलावा केजरीवाल के धरने के कारण सेंट्रल दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। इसके कारण लोगों को अपनी गाड़ियों, बसों या फिर ऑटो से जाना पड़ रहा है। इस कारण भी लोगों को दिक्कत हुई।

मौसम विभाग ने पूरे दिन के लिए बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह बारिश होगी और पूरे दिन भर आसमान में बादल छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग मेट्रो स्टेशन में रुककर बारिश से बचते हुए दिखे।

आज दिन का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें