फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: त्योहारों में रेलवे ने दी सौगात, दिल्ली से आजमगढ़ के लिए चलेगी 'पूजा स्पेशल ट्रेन'

Fri, 06 Sep 2024 11:50 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली-आजमगढ़ और निजामुद्दीन-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेनें और आगरा-वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस श्रृंखला में रेलवे ने दिल्ली जंक्शन और आजमगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 04038/04037 शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 27 अक्तूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को दिल्ली जंक्शन से आजमगढ़ के लिए रवाना होगी और वापसी में 28 अक्तूबर, 4, 11 और 18 नवंबर को आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन की संरचना में 16 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच होंगे और यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, और शाहगंज स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, निजामुद्दीन और पुणे के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04192 निजामुद्दीन से 26 अक्तूबर और 2 नवंबर को रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 01491 पुणे से 25 अक्तूबर और 1 नवंबर को निजामुद्दीन के लिए वापसी करेगी।

रेलवे बोर्ड ने ताजनगरी आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी भेजा है। नई वंदे भारत ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच 7 घंटे में 573 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, और प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेगी। वाराणसी से आगरा के लिए ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे आगरा कैंट जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन सुबह 6 बजे आगरा कैंट से चलकर दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल शुक्रवार को मेंटनेंस के कारण नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें