ऑटो-टैक्सी चालकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े परिवहन संगठनों ने 19 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भारतीय निजी परिवहन मजदूर महासंघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल होंगे।
विज्ञापन
महासंघ की प्रमुख मांगों में निजी बाइक टैक्सी एप सेवाओं पर तत्काल प्रतिबंध, ऑटो रिक्शा के फिटनेस संबंधी आदेश को वापस लेना और ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ाना शामिल है। संगठन के पूर्व महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार को डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन चालकों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसके बजाय नए नियमों से उनकी परेशानियां बढ़ी हैं। संगठन ने चालकों के लिए अलग कल्याण बोर्ड बनाने, दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति की समीक्षा करने और परिवहन विभाग में लंबित कार्यों व दस्तावेजों का समयबद्ध निपटारा करने की भी मांग की है।