फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: किरायेदारों पर मकान खाली करने का दबाव

Tue, 31 Mar 2020 10:36 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। कारखाने, कंपनियां और निर्माण कार्य आदि बंद होने से किरायेदारों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मकान मालिक लगातार उन पर किराये के लिए दबाव बना रहे हैं। शिकायतों पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है और मकान मालिकों को चेतावनी देकर एक महीने का किराया नहीं लेने की अपील कर रही है, लेकिन इसके बाद भी कुछ मकान मालिक पूरा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन



नौकरीपेशा लोगों और मजदूरों की इस समस्या को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक कोई भी मकान मालिक अगले एक महीने तक किराया नहीं लेगा, जो भी इस नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसके बाद भी मकान मालिक संकट की इस घड़ी में किरायेदारों का साथ नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि कई जगह तो किराया नहीं मिलने के कारण सामान तक बाहर फेंक दिया गया था। इसके बाद सरकारी तंत्र हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें