फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गरीबों की मदद के लिए आगे आई पुलिस, उचित दूरी के साथ हो रहा खाना, सब्जी और राशन का वितरण

Tue, 31 Mar 2020 09:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
विज्ञापन
गरीबों को खाना बांटती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से गरीब और मजदूरों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की है। इसकी वजह से लोग राजधानी  दिल्ली से अपने गांवों जा रहे हैं। बड़ी संख्या में चल रहे इस पलायन को रोकने के लिए अब दिल्ली पुलिस आगे आई है। वह गरीबों और मजदूरों को खाना ही नहीं बल्कि दो किलो चावल भी दे रही है ताकि वह भूखे न रहें।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस ने छावला के दुर्गा विहार इलाके में रहने वाले गरीबों और मजदूरों को खाना वितरित किया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा। लोगों को समान दूरी पर खड़ा करने के बाद एक-एक कर उन्हें खाने के पैकेट दिये। 

इसके अलावा जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस की ओर से उपलब्ध करवाए गए दो-दो किलो चावल सभी जरूरतमंदों को दिए गए।  इसके अलावा नजफगढ़ थाना पुलिस ने जय विहार इलाके में गरीबों को खाने के पैकेट, दूध और सब्जी का वितरण भी किया। 
विज्ञापन


वहीं डाबड़ी इलाके में पुलिस ने मजदूरों के लिए दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की। पुलिस अधिकारियों ने अपने इलाके में गरीबों को राशन की व्यवस्था भी की। साथ ही बताया कि गरीबों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी मदद के लिए मौजूद है। 

पुलिस उनके लिए खाना, दवा सहित अन्य सभी जरूरी चीजों का इंतजाम कर रही है। उन्हें सिर्फ घरों में रहना है और बाहर निकलने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखनी है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें