फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला कर परिवार ने आरोपी को छुड़ाया

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फरीदाबाद में किशोरी को अगवा कर उससे यौन हिंसा करने के आरोपी को परिवार वालों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडो से हमला कर छुड़ा लिया। पुलिस हमलावर परिजनों से अपने बचाव में जुटी रही इस दौरान आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
  घायल पुलिसकर्मियों की अगुवाई कर रही एसआई राजकुमारी ने आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ तिगांव थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।  
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 20 अप्रैल को जसाना गांव निवासी राहुल के खिलाफ उसकी 13 साल की बेटी को अगवा करने और यौन हिंसा का केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच महिला थाने एस इंस्पेक्टर राजकुमारी कर रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल जसाना में अपने घर पर है

लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
रविवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल जसाना में अपने घर पर है। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ राहुल के घर पर रेड की। रात करीब साढ़े नौ बजे एसआई राजकुमारी साथी पुलिसकर्मियों को लेकर जसाना गांव पहुंची।   टीम ने राहुल को उसके घर के कमरे से बरामद कर हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस राहुल को जीप में बैठाने लगी उसके भाई ओम, मां, भाभी और एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर आ गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। एसआई राजकुमारी के हाथ पर डंडा मार राहुल को छुड़ाकर उसे भगा दिया।
  जब तक मदद को और पुलिस बल पहुंचता हमलावर भी फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए ले जाया गया। एसएचओ तिगांव थाना इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों के मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें