दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कुल तेरह लोगों को प्रदान की गई विशेष सुरक्षा हटा ली, इन लोगों में नेता और बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन, कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी, बीजेपी सांसद रमेश कौशिक के अलावा दिल्ली के प्रमुख सचिव पी के त्रिपाठी भी उन लोगों में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा दिल्ली पुलिस ने वापस ले ली है।
दरअसल दिल्ली पुलिस समय-समय पर विशिष्ट लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा करती है। इसी के बाद ही इन 13 लोगों की सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया था।
पुलिस ने अपनी पुनर्समीक्षा में इन लोगों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं पाया है। ऐसे में जब पुलिस ने पाया कि उक्त 13 लोगों को सुरक्षा की जरूरत नहीं है तो पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली।
इन लोगों की सुरक्षा ली गई वापस-
आम आदमी पार्टी के मंत्री इमरान खान
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी
बीजेपी सांसद रमेश कौशिक
दिल्ली के दो पूर्व मुख्य सचिव पीके त्रिपाठी औऱ के के शर्मा
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और संयुक्त आयुक्त