दिल्ली में लापता होने वाले बच्चे व मानव तस्करी हमेशा ही पुलिस, सामाजिक संगठनों के लिए चिंता का विषय रहा है। दिल्ली की इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने की सोची है।
सरकार ने मानव तस्करी व बच्चों को अगवा करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत दिल्ली पुलिस ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों का डीएनए टेस्ट करवा सकती है।