दिल्ली के नेबसराय थाना पुलिस ने बच्ची के शव की बरामदगी के लिए कब्र खुदवाई। जिसमें बकरे का शव मिला। इस प्रक्रिया के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की थी और एसडीएम की अनुमति ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक नेबसराय थाना पुलिस को रविवार को एक महिला पत्रकार ने सूचना दी थी कि संगम विहार के जंगल में एक बच्ची की हत्या कर शव को दफना दिया गया है।
पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए कब्र खुदवाने के लिए एसडीएम की अनुमति ली। रविवार शाम कब्र को खुदवाई गई। पुलिस को खुदाई के दौरान बकरे का शव मिला।