दिल्ली के हाईप्रोफाइल सुनंदा पुष्कर की रहस्मयी परिस्थियों में हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन प्रमुख गवाहों की लाई डिटेक्टर के माध्यम से पूछताछ करवाने की मांग की है।
पुलिस को शक है कि यह तीनों ही गवाह छूठ बोल रहे हैं और कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर के दोस्त संजय दीवान उनके घरेलू नौकर नारायण सिंह और ड्राइवर बजरंगी का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की मांग की है।
पुलिस की इस मांग के बाद अदालत ने तीनों को समन जारी करते हुए 20 मई को कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस मामले में पेंच आने की मुख्य वजह सुनंदा की मौत वाली रात होटल में अचानक बिजली गुल होना बताई जा रही है।
असल में 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर की मौत के समय होटल लीला पैलेस में अचानक बिजली चली गई थी। इस बारे में तीनों ही गवाहों से पुलिस की पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।