फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपः कर्फ्यू पास बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ली 15 हजार की घूस

Fri, 17 Apr 2020 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बीते दिनों कर्फ्यू पास लेकर लुधियाना से दिल्ली गए पशु पालक के साथ दिल्ली पुलिस मुलाजिमों ने कथित तौर पर धक्केशाही की और रिश्वत के तौर पर 15 हजार रुपये लिए। पंजाब सरकार की तरफ से मामले में गृह मंत्रालय को दखल देना पड़ा। 

विज्ञापन


इसके बाद मुलाजिमों को लाइन हाजिर करने के साथ साथ रिश्वत लेने की विजिलेंस जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। पशु पालक विभाग के डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना के साथ संबंधित किसान सुरिंदर सिंह बीते दिन 14 अप्रैल को बाकायदा जरूरी सेवा के साथ संबंधित कर्फ्यू पास लेकर दिल्ली सूअर बेचने के लिए गया था। 

जब वह 15 अप्रैल को पहाड़गंज दिल्ली में पहुंचा तो दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर निशार खान, सिपाही संदीप यादव और अन्य ने उसे कर्फ्यू के नाम पर पकड़ लिया गया और उससे रिश्वत के नाम पर 15 हजार रुपये ले लिए। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार की तरफ से जरूरी सेवा की निगरानी करने के लिए बनाई राज्यस्तरीय सब कमेटी की तरफ से यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के ध्यान में लाया गया तो दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर निशार खान, संदीप यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया और रिश्वत लेने के मामले में भी विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए। डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से इस कर्फ्यू की स्थिति में हर वर्ग के लोग खास कर पशु पालकों के हितों का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें