फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने 250 छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को वसंत विहार स्थित बाला प्रीतम गुरु हरकिशन इंटरनेशनल स्कूल में 'वी-केयर' सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 250 से अधिक छात्रों को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत हुआ। महिला एवं बाल सुरक्षा विशेष इकाई ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व समझाया और प्रश्नोत्तरी आयोजित की। दिल्ली पुलिस के स्वाट दल ने आपातकालीन कौशल दिखाए। साइबर अपराध इकाई ने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा खतरों के प्रति जागरूक किया। पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। समापन पर छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच मैत्रीपूर्ण खेल भी हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें