फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 200 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 200 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गांव बिबियापुर, कोठी, बाराबंकी, यूपी निवासी मोहम्मद सूफियान (31), गांव बुड़वाल, हैदरगढ़, बाराबंकी निवासी मोहम्मद इस्माइल (49), बेगूसराय, बिहार निवासी मनोज कुमार दास (50) और गांव उठेलावा, कमरौली, अमेठी, यूपी निवासी हाशिम उर्फ नेता (30) को दबोचा है।

विज्ञापन


इनके पास से उम्दा किस्म की 50 किलोग्राम हेरोइन मिली है। ये मणिपुर के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों से इसे लाते थे। इन्होंने कार की डिक्की और बोनट में विशेष केविटी (गुप्त स्थान) बनवा रखा था। उसी में हेरोइन लाई जाती थी। सारे मादक पदार्थ मणिपुर व म्यांमार के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से भारत में आते थे। इन्हें गोल्डन ट्राइएंगल एरिया (ल्हासा, थाईलैंड और म्यांमार) से लाया जाता था।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इस साल 14 मामलों में 43 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 177 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि हेरोइन मणिपुर व उत्तर-पूर्व के दूसरे राज्यों से आ रही थी। वहां के सप्लायर मणिपुर व म्यांमार की सीमा से कच्चा माल तस्करी कर भारत मंगा रहे थे। उससे हेरोइन तैयार कर सप्लाई कराया जा रहा था। एसआई प्रवीन को 4 अप्रैल को तस्करों के स्विफ्ट कार से हेरोइन लेकर बुराड़ी इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस ने कार समेत सूफियान व इस्माइल को दबोच लिया। सूफियान से 11 और इस्माइल से 14 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाकी 25 किलो हेरोइन इनकी कार की डिक्की व बोनट में बनी कैविटी में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह बेगूसराय, बिहार निवासी मनोज कुमार दास के कहने पर मणिपुर में कबीर से हेरोइन लेकर आए हैं। एक टीम को बिहार भेजा गया, वहीं क्रेटा कार समेत मनोज को पटना रोड से दबोच लिया गया। तीनों ने पूछताछ में बताया कि हेरोइन बाराबंकी निवासी हाशिम उर्फ नेता को भी सप्लाई की जाती है। हाशिम अपने एक जानकार से मिलने दिल्ली आने वाला था। पुलिस ने छापेमारी कर बवाना, दिल्ली से हाशिम को भी दबोच लिया।

मनोज सरगना, सूफियान और इस्माइल कूरियर
पूछताछ में सूफियान और इस्माइल ने बताया कि वह मनोज कुमार दास के कहने पर कूरियर का काम करते हैं। मनोज मणिपुर में बैठे ड्रग्स माफिया कबीर से हेरोइन देने के लिए कहता है। दोनों मणिपुर या अन्य जगह से हेरोइन लेते और पैकेट बनाकर कार की डिक्की और बोनट में बनाई गई गुप्त जगह में छुपाकर ले आते। मनोज के इशारे पर हेरोइन को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा व दूसरे राज्यों में पहुंचा दिया जाता। वे चार-पांच बार मनोज के कहने पर भारी मात्रा में हेरोइन लाकर सप्लाई कर चुके हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मनोज गैंग का सरगना है। वह आठ-दस साल से नशे का धंधा कर रहा है। कबीर पड़ोसी देशों से कच्चा माल मंगाकर भारत में हेरोइन तैयार करता है। हाशिम नेता भी मनोज से ही हेरोइन मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें