दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को नजीबाबाद से बीएसपी नेता हाजी एहसान और उसके भतीजे शादाब हत्या मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों की पहचान शाहनवाज अंसारी (अंसारी गैंग के सरगना) और जब्बार (शार्प शूटर) के रुप में हुई है। दोनों बसपा नेता हत्या मामले में फरार चल रहे थे।