सरकार के सम-विषम फॉर्मूले को लेकर दिल्ली पुलिस और अधिकार चाहती है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मानते हैं कि यह योजना तभी लागू हो सकती है जब चालान की राशि ज्यादा हो और वाहन सीज करने का अधिकार मिले।
महज 100 रुपये के चालान से इतनी बड़ी योजना को लागू नहीं किया जा सकता। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को वहीं अधिकारी मिलने चाहिए जो कॉमनवेल्थ केदौरान मिले थे। इस संबंध में सरकार को दिल्ली पुलिस अवगत कराएगी।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर मानते हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को तभी रोका जा सकता है जब चालान राशि ज्यादा हो। जब वाहन अधिनियम एक्ट बनाया गया था, उस समय 100 रुपये का महत्व था, लेकिन अब इतने का चालान लोगों के लिए आसान सा है।