फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों चलता रहा थरूर से पूछताछ का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उनके पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता शशि थरूर से सोमवार रात पूछताछ की। देर रात वसंत विहार स्थित एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) के दफ्तर में उनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ करने से पूर्व दिल्ली पुलिस ने थरूर को कानूनी नोटिस भेजा था। माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद मामले की कुछ अनसुलझी पहेलियों से पर्दा उठ सकता है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने थरूर से पूछताछ के लिए 100 सवालों की एक लिस्ट तैयार की है।

पुलिस मामले में एक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमवार शाम को लोधी स्टेट स्थित अपने सरकारी आवास से निकले। इसके बाद वह सीधे सरोजनी नगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


जहां से उन्हें पूछताछ के लिए वसंत विहार एएटीएस के दफ्तर ले जाया गया। देर रात तक कार्यालय में थरूर की गाड़ी खड़ी थी। उनसे कई घंटों लगातार पूछताछ जारी रही। हालांकि इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से भी हो सकती है पूछताछ

इससे पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से सोमवार सुबह बताया था कि थरूर से एक या दो दिन में पूछताछ हो सकती है। आयुक्त के मुताबिक इस मामले में जो भी संबंद्घ है, उनसे एसआईटी पूछताछ की जा रही।

उन्होंने बताया था कि सोमवार सुबह थरूर दिल्ली से बाहर थे। इससे पूर्व जब उनसे ये पूछा गया कि 15 जनवरी को फ्लाइट में शशि व सुनंदा के बीच झगड़ा हुआ था और उस फ्लाइट में एक कांग्रेसी नेता भी थे।

क्या उनसे पूछताछ की जाएगी तो बस्सी ने कहा कि मामले में जिस व्यक्ति के पास सूचना है उन सभी से पूछताछ की जाएगी।  गौरतलब है कि 51 वर्षीय सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात को दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें