फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखी बिल्लियों के लिए खाना लेकर हाजिर हुई दिल्ली पुलिस

Sun, 03 May 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

लॉकडाउन में पेट शॉप बंद होने की वजह से पालतू जानवरों को खाना नहीं मिल पा रहा है। कुछ इसी तरह का मामला दक्षिण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुआ। यहां एक महिला की गुहार पर पुलिस बिल्लियों के लिए खाना लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तहसीन खान नामक महिला ने आठ बिल्लियां पाल रखी हैं, जिनके कुछ बच्चे भी हैं। शनिवार को पुलिस के पास फोन आया कि पालतू बिल्लियों का खाना खत्म हो गया है और जब पेट शॉप में कॉल किया तो दुकान मालिक ने लॉकडाउन के कारण आने से मना कर दिया। 

इसके बाद उन्होंने शाहीन बाग थाने के एसएचओ विजय पाल सिंह को कॉल किया। जानकारी मिलने के बाद थानेदार ने पुलिस कर्मियों को भेजकर पेट शॉप से बिल्लियों का खाना लेकर उनकी मालकिन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस लोगों की तरह-तरह से सहायता कर रही है। अपनी ड्यूयी निभाने के साथ ही इस दौरान उसने अपने मानवीय चेहरे का भी प्रदर्शन किया है। 

दिल्ली पुलिस ने भी इस परिवर्तन को परिलक्षित करते हुए एक अभियान चलाया हुआ है जिसे नाम दिया गया है- दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस। दिल्ली के पुलिस आयुक्त भी अपने महकमे को हौसला बढ़ाते रहे हैं। 

यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में दिल्ली पुलिस के इस बदले हुए रूप का उल्लेख किया था। 

डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों पर की पुष्प वर्षा
एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और वैज्ञानिकों ने शनिवार को  हौजखास स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचकर दिल्ली पुलिस के जवानों पर पुष्प वर्षा की। पुलिसकर्मियों का अभिवादन करते हुए डॉक्टरों ने उन्हें फेस शील्ड और मास्क भेंट किए।

दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-दूसरे का सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया। एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय गुर्जर ने बताया कि लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस का योगदान सराहनीय है। पुलिस जवानों के लिए डॉ. विवेक दीक्षित ने कविता से माहौल को ऊर्जा से भर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें