फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगो से गायब हो गया 'सत्यमेव जयते'

Sat, 04 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने नए साल पर अपना लोगो बदलने के साथ ही शांति, सेवा और न्याय का नया नारा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के मुताबिक लोगो पर सत्यमेव जयते की जगह शांति, सेवा और न्याय को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने वार्षिक प्रेसवार्ता में कहा कि इन तीनों शब्दों में ही पुलिस के काम करने का उद्देश्य छिपा हुआ है। पुलिस का काम है कि वह शांति स्थापित करे। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करे और हर हालत में लोगों को न्याय दिलवाए। पुलिस के काम को देखते हुए ही इन तीनों शब्दों का चयन किया गया है।

अब 20 दिन के भीतर दर्ज होगी चार्जशीट

अब दुष्कर्म के हर मामले में आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद 20 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अगर 20 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो रेंज के संयुक्त आयुक्त मामले की जांच करेंगे और चार्जशीट नहीं दाखिल करने के कारणों का पता करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगर 30 दिन तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो संयुक्त पुलिस आयुक्त स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) और स्पेशल सीपी क्राइम के ध्यान में लाएंगे। स्पेशल सीपी उन्हें इस मामले की जानकारी देंगे। तय समय में चार्जशीट दाखिल नहीं करने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

ये रहीं दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताएं
लोगों से दोस्ताना रवैया और जिम्मेदार पुलिसिंगअपराध के बाद मामला दर्ज करने की प्राथमिकता महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षास्ट्रीट क्राइम पर अंकुशसड़कों पर पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना नेबरहुड स्कीम को बढ़ावा देकर लोगों को पुलिस से जोड़नाआतंक के खिलाफ कड़ा रुखट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष प्रयास
महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम
100 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 40 से 100 की गईं 1091 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 4 से 10 की गई सभी थानों में सातों दिन और 24 घंटे महिला हेल्प डेस्क हर पुलिस थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी 392 पेइंग गेस्ट वाली इमारतों की जांचमहिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से 255 रूट पर विशेष नजर सौ पीसीआर वैन में महिला पुलिसकर्मी की तैनातीपरिवर्तन स्कीम के तहत 398 बीट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनातीथाना स्तरीय कमेटी में महिला की भागीदारीतीन सौ बस स्टेंड पर विशेष तैनाती306 महिला सब इंस्पेक्टर और 1300 महिला कांस्टेबल की भर्ती एनजीओ के साथ विशेष आयुक्त की हर माह मीटिंग अज्ञात कॉल और पीछा करने की शिकायत पर विशेष जांच 800 पीसीआर वैन को रात में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देशमहिलाओं की सुरक्षा के लिए बाइक और इमरजेंसी व्हीकल की गश्तदुष्कर्म के आरोपियों को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर डालनास्कूल कॉलेज में खुलने और बंद होने के समय पुलिस की तैनातीअंधेरे वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती
बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए किए प्रयास
दिल्ली में कुल 18,574 सीनियर सिटीजन रजिस्टर्डइस वर्ष 3,621 सीनियर सिटीजन शामिल17,338 बार सीनियर सिटीजन के घर जाकर सुरक्षा जांच 15,747 लोगों को सीनियर सिटीजन का कार्ड जारी सीनियर सिटीजन के घर पर 3,87,044 बार पुलिसकर्मी पहुंचे2,67,043 फोन कॉल की गईं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें