फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गूगल लाइव लोकेशन से नजर रख रही पुलिस, क्वारंटीन नियम तोड़ने पर किय जा रहा मामला दर्ज

Tue, 21 Apr 2020 09:47 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में होम क्वारंटीन किए गए लोग घर से बाहर निकलते हुए अगर यह समझ रहे हों कि कोई उन्हें नहीं देख रहा तो वे गलत हैं। दिल्ली पुलिस गूगल लाइव लोकेशन से सभी पर नजर रख रही है। शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गूगल लाइव लोकेशन के आधार पर ही एक युवती व महिला के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन व महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती परिवार के साथ पुराना गोविंदपुरा, जगतपुरी इलाके में रहती है। उसे 12 अप्रैल को कोरोना संदिग्ध मानकर जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन होने का आदेश दिया था। इस दौरान उसे हिदायत दी गई थी कि वह घर से बाहर न निकले। 

शनिवार को पुलिस ने युवती की लोकेशन की जांच की तो गूगल लाइव लोकेशन से पता चला कि युवती दो बार घर से बाहर निकलकर काफी दूर तक गई थी।

दूसरी ओर न्यू बृजपुरी निवासी महिला को 16 अप्रैल को क्वारंटीन किया गया था। वह भी घर से बिना वजह बाहर निकली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार गूगल लाइव व घर जाकर भी ऐसे लोगों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें