फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमेरिका के चार पीडितों को दिल्ली पुलिस लौटा रही ठगी की रकम, देश के इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

Mon, 19 Jun 2023 09:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि पुलिस ठगी की रकम को पीड़ितों को लौटा रही है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिल्ली पुलिस विदेशी पीडि़तों को उनकी रकम लौटवा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई), अमेरिका की मदद से मैक्सिको से देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर इतिहास रचा था। वहीं, अब दिल्ली पुलिस एक और इतिहास लिखने जा रही है। दिल्ली पुलिस अमेरिका के चार पीडि़तों को ठगी गई रकम को वापस दिलवा रही है। 

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकों से ठगने वाले चार आरोपियों ने बरामद 96 लाख कोर्ट में जमा कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि पुलिस ठगी की रकम को पीड़ितों को लौटा रही है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिल्ली पुलिस विदेशी पीडि़तों को उनकी रकम लौटवा रही है। देश की सुरक्षा एजेंसियां इंटरपोल व भारत सरकार के जरिये एफबीआई से रकम लौटाने की प्रक्रिया को लेकर लगातार संपर्क में हैं। 

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएफएसओ में तैनात एसीपी जयप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर अवधेश, एसआई हरजीत, एएसआई नजरी व सुरेंदर, व हवलदार धर्मेंद्र व मोहित की टीम ने अमेरिका नागरिकों से ठगी करने वाले चार आरोपियों जनकपुरी निवासी गगन लांबा, उसका छोटा भाई जतिन लांबा, रोहिणी निवासी हर्षद मदान और फरीदाबाद, हरियाणा निवासी विकास गुप्ता को दिसंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ये लोग उत्तम नगर में कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। काफी संख्या में अमेरिकी नागरिकों से हुई ठगी के बाद दिल्ली पुलिस ने एफबीआई से संपर्क किया। एफबीआई के जरिए दिल्ली पुलिस को चार पीडि़त अमेरिकी नागरिकों को पता लगा। 
विज्ञापन


एफबीआई ने इन पीडि़तों से पूरी पूछताछ कर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर अवधेश की जांच रंग लाई और चारों आरोपियों ने चार अमेरिकी नागरिकों से ठगी बात स्वीकार की। इन आरोपियों ने ठगी की 96 लाख रुपये की रकम को पटियाला कोर्ट के आदेश के बाद जमा करा दिया।

कानूनी प्रक्रिया का पता कर रहे हैं
आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि अभी ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं है कि विदेशी नागरिकों को उसकी ठगी की रकम कैसे लौटाई जाए। ये पीडि़त भारतीय कोर्ट में भी पेश नहीं हुए हैं। आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी एफबीआई ने दी है। इसको लेकर इंटरपोल व सरकार से बात हो रही है।
विज्ञापन


इस अमेरिकी नागरिक को ये रकम लौटाई जाएगी
रॉबर्ट बम्बरा, ठगी गई रकम 299 अमेरिकी डॉलर।
गयू वान चो, राशि 199 अमेरिकी डॉलर।
जैकलीन विल्मोर, 80,000 यूएस डॉलर।
बेट्टे नुसबाम एनवाई, राशि 3999.99 यूएस डॉलर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें