फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू देशद्रोह मामला: दिल्ली पुलिस ने 'आप' सरकार को लिखा पत्र

Wed, 19 Feb 2020 09:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया की घर वापसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला चलाए जाने को लेकर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने एक पत्र लिखकर दिल्ली सरकार से इस मामले में तेजी लाने को कहा है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि आज ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर जेएनयू में कथित देशविरोधी मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। केजरीवाल ने कहा कि इस मसले में उनका कोई सीधा दखल नहीं है। फिर भी वह अधिकारियों से जल्द फैसला लेने के लिए कहेंगे। 

केजरीवाल का यह बयान अदालत के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें दिल्ली सरकार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर देशद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी के मुद्दे पर तीन अप्रैल को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें