फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कॉलेज और स्कूल में भी हुई छानबीन

Wed, 19 Feb 2020 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

- फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में कार्रवाई
- बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज और स्कूल में भी मारा छापा
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज में आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बुधवार को शराब कारोबारी देवेंद्र गुप्ता के 50 ठिकानों पर छापे मारे। फरीदाबाद समेत पलवल, गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में कार्रवाई के दौरान टीम ने उनके कार्यालयों से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले लिए ताकि उनसे कोई छेड़छाड़ न की जा सके। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग को शराब कारोबारी और अग्रवाल शिक्षण संस्थान के प्रमुख देवेंद्र गुप्ता पर पैसों के गलत इस्तेमाल की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फरीदाबाद व दिल्ली के अधिकारियों की 45 से अधिक टीमें टीम गठित की गईं। इनमें दिल्ली आयकर विभाग का भी सहयोग लिया गया। 

टीम ने बुधवार सुबह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज, सेक्टर-तीन स्थित अग्रवाल स्कूल, कंस्ट्रक्शन वर्क कार्यालय, फरीदाबाद में शराब के गोदाम और पलवल स्थित 25 से अधिक शराब दुकानों सहित दिल्ली एनसीआर के करीब 50 स्थानों पर एक साथ छापे मारे। देर शाम तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार टीम ने मौके से शराब कारोबारी के लैपटॉप, मोबाइल फोन, लेनदेन संबंधी सभी कागजात अपने कब्जे में लिए हैं। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा अपने सिस्टम पर लिया जा रहा है। इस डाटा की गहनता से जांच की जाएगी। 

कार्रवाई के दौरान कहीं भी किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल स्कूल व कॉलेज नियमित रूप से चल रहे थे। कॉलेज में छात्रों को जांच के बाद ही आने-जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें